घर के छत से गिरकर सहायक अभियंता की मौत, शोक की लहर
पाकुड़। प्रतिनिधिमनरेगा सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला की शनिवार सुबह शहर के मद्यपाड़ा स्थित अपने घर के छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।

पाकुड़। प्रतिनिधि मनरेगा सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला की शनिवार सुबह शहर के मद्यपाड़ा स्थित अपने घर के छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब नौ बजे की बतायी जा रही है। वह सदर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित थे। छत से गिरने के बाद खून से लथपथ सहायक अभियंता को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सदर अस्पताल में पार्थिव शरीर का डॉक्टरों की देखरेख में पोस्टमार्टम की गयी। बुरी खबर ने तमाम पदाधिकारी और सहकर्मियों को झकझोर दिया। सहायक अभियंता की मौत की खबर सुनते ही हर कोई आश्चर्यचकित हो गए। कई जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा उन्हें जानने वालों की भीड़ जमा होने लगी। इस दौरान हर कोई आश्चर्य चकित थे और उनकी आंखें नम थी। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सहायक अभियंता अब इस दुनिया में नहीं रहे। मिली जानकारी के अनुसार किसी काम से छत पर गए हुए थे। तभी अचानक छत से सीधे नीचे गिर गए। इस दौरान उनके शरीर में कई जगहों पर गहरी चोटें लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके छत से गिरने के बाद शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान थे। शरीर के उन जख्मों से खून भी बह रहा था। वहीं छत से गिरने के बाद जैसे ही परिजनों को पता चला दौड़े दौड़े उनके पास आए और रोने-बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इंजीनियर की मौत पर नम थी हर किसी आंखें...
सदर अस्पताल में जितने भी लोग पहुंचे थे, पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी और सहकर्मी सहित उन्हें जानने वाले तमाम लोगों की आंखें नम थी। अस्पताल में डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, परियोजना पदाधिकारी मतिउर रहमान, अम्लान कुसुम सिंहा उर्फ बुल्टी, हिरणपुर बीपीओ ट्विंकल चौधरी, पाकुड़ बीपीओ अजीत टुडू, सीओ भागीरथ महतो, सीआई शिवाशीष वात्सल्य, शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड के अलावे दर्जनों लोग शामिल हुए। घटना के बाद सभी के आखें नम रही।
समाहरणालय सभागा में दो मिनट का मौन धारण किया गया...
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा परमात्मा से दिवंगत को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
प्रखंड कार्यालय में कर्मियों ने किया शोकसभा...
सहायक अभियंता के निधन के बाद पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों ने शोकसभा किया। इस दौरान कर्मियों के आंखें नम रही। कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैठक में उन्होंने कार्य को लेकर कई निर्देश दिए थे और रात को भी ऑनलाइन एक साथ काम किए थे। सुबह अचानक जानकारी मिल रही है कि वह छत से गिरकर उसकी मौत हो गयी है। कर्मियों ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि कर्मियों पर लगातार कार्य का प्रेशर मिल रहा है। पिछले चार माह से भी वेतन नहीं मिला है। कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। आज सहायक अभियंता का निधन होना काम का ही प्रेशर और समय पर वेतन नहीं मिलना है। मौके पर रोजगार सेवक वरूण कुमार, सब्बीर अंसारी, मैमुर शेख, सैदुर रहमान के अलावे अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।