Virtual Launch of National Lok Adalat in Pakur Led by Jharkhand High Court Justice राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,588 वाद निष्पादित, 9.41 करोड़ का समझौता, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsVirtual Launch of National Lok Adalat in Pakur Led by Jharkhand High Court Justice

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,588 वाद निष्पादित, 9.41 करोड़ का समझौता

पाकुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए और 10,588 वादों का निष्पादन किया गया। कुल 9 करोड़ 41...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 11 May 2025 03:22 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,588 वाद निष्पादित, 9.41 करोड़ का समझौता

पाकुड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा रांची द्वारा किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार में झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत (वर्चुअल) कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल रहे। लोक अदालत के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में आम जनता, बैंक के अधिकारी समेत अन्य विभाग से आए अधिकारीगण ने वर्चुअल कार्यक्रम के में भाग लिया और राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में सुना और कानूनी लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचो का गठन किया गया। जिसमें 10,588 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही 9 करोड़ 41 लाख 6 हजार 598 रुपए का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार, क्रांति प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विशाल मांझी , अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. मोहिउद्दीन, अलावे अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।