rainfall or scorching heat imd give big update on jharkhand weather in june बारिश होगी या पड़ेगी भीषण गर्मी, जून में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; एक बड़ी मुसीबत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़rainfall or scorching heat imd give big update on jharkhand weather in june

बारिश होगी या पड़ेगी भीषण गर्मी, जून में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; एक बड़ी मुसीबत

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए निराशा वाली खबर सामने आई है। अब मॉनसून जून के पहले हफ्ते के बाद ही झारखंड पहुंचेगा।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSun, 1 June 2025 06:50 AM
share Share
Follow Us on
बारिश होगी या पड़ेगी भीषण गर्मी, जून में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; एक बड़ी मुसीबत

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच से छह दिनों तक मौसम सामान्यत: साफ रहेगा। इस बीच झारखंड में मानसून के प्रवेश करने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ दिन पहले तक राज्य में मानसून के आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल तो बन रही थीं, लेकिन अचानक उस पर पानी फिर गया है। इस तरह की परिस्थितियों के लिए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा में हुए बदलाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। झारखंड में रविवार के बाद मौसम के शुष्क और गर्म रहने की आशंका है। हालांकि इस बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि, जून के पहले हफ्ते में भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन इसके बाद झारखंड में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।

इन राज्यों में प्रवेश कर चुका है मानसून : मौसम विभाग के अनुसार देश के दक्षिणी भाग ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र से लेकर असम समेत सभी पूर्वोत्तर राज्य सिक्कम तक मानसून आ चुका है। इसके बाद यह बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड प्रवेश करेगा। हालांकि, झारखंड के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार मॉनसून जल्दी पहुंच आएगा, लेकिन अब उन्हें कुछ और दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5-6 दिनों तक झारखंड में मॉनसून आने की संभावना नहीं दिख रही है।

झारखंड में मेदिनीनगर का पारा सर्वाधिक रहा : रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में मेदिनीनगर 36 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे ज्यादा रहा।

तीन से पांच डिग्री तक तापमान में उछाल के आसार

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले चार दिन अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इससे दिन के समय उमस भरी गर्मी होगी। राज्य के उत्तरी भाग के संताल परगना में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

शहरों के तापमान

मेदिनीनगर 36.0

चाईबासा 35.8

पाकुड़ 35.5

रांची 33.8

जमशेदपुर 33.8