कोयलांचल में धूमधाम से संपन्न हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ
भुरकुंडा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई। व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। छठ गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा की...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल के भुरकुंडा सहित आसपास के कोलियरी और ग्रामीण इलाकों में लोकआस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह जैसे ही अंधेरे को चीरते हुए भगवान सूर्य का उदय हुआ, व्रतियों ने हाथ जोड़ कर दर्शन करते हुए अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान बज रहे छठ गीतों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। भुरकुंडा नलकारी तट पर पूजा की व्यवस्था की कमान छठ पूजा समिति के संजय मिश्रा, चमनलाल, संजीत राम, दीपक कुमार, सतीश सागर, मुखिया अजय पासवान, गोपाल करमाली, अशोक तिवारी, संजय वर्मा, भीखम राजभर, योगेंद्र करमाली, अमृत सागर, शंकर सोना, शशि सागर, अरुण राम, विजय राम, भास्कर, सौरभ, अशोक सिंह, बलराज राम आदि ने थाम रखी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।