कांग्रेस पार्टी : तिरंगा यात्रा को लेकर पंचायत प्रभारी नियुक्त
गोला डाक बंगला में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विधायक ममता देवी ने संगठन की मजबूती और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की। पंचायत स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।...

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला स्थित गुनगुन पैलेस में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में विधायक ममता देवी व प्रखंड प्रभारी सीपी संतन उपस्थित हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती व ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। विधायक ममता देवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में सेना के साथ खड़ी है। आतंकवाद को खत्म करने के लिए अब निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता सेना के साथ है।
कार्यकर्ता आम जनता को भी जागरूक कर रहे हैं। दुख की बात है कि सेना की कामयाबी को कुछ राजनीतिक दल अपनी उपलब्धि बताकर लोगों को भ्रमित कर रही है। इसके बाद गोला के सभी पंचायतों में पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें कविता देवी मुर्मू को हेसापोड़ा पंचायत, दशरथ भोगता को रकुवा व सुतरी पंचायत, राजेश केवट को बंदा व चाड़ी पंचायत सुरेश रविदास को गोला व पूरबडीह, परमेश्वर महथा को कुम्हरदगा व संग्रामपुर, अली इमाम सोसोकला व मगनपुर प्रदीप कुमार महतो को चोकाद व बेटुलकलां, छुटू रजवार को नावाडीह व सरगडीह, वासुदेव प्रसाद को साड़म व बरियातू, सुधीर दास बाबा को बरलंगा व उपरबरगा संतोष सांनी को कोराम्बे व हुप्पू पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।