Manda Puja Celebrated with Devotion in Goala Thousands Attend Festivities गोला के तीन गांव में शिव भक्ति का महापर्व मंडा धूमधाम से सम्पन्न, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsManda Puja Celebrated with Devotion in Goala Thousands Attend Festivities

गोला के तीन गांव में शिव भक्ति का महापर्व मंडा धूमधाम से सम्पन्न

गोला प्रखंड के चोकाद, कुम्हरदगा और सरलाकलां गांवों में रविवार की रात मंडा पूजा धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पांच दिनों तक उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। जागरण में छऊ नृत्य का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 14 April 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
गोला के तीन गांव में शिव भक्ति का महापर्व मंडा धूमधाम से सम्पन्न

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के चोकाद, कुम्हरदगा व सरलाकलां गांव में रविवार की रात भगवान शिव भक्ति का महापर्व मंडा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने पांच दिनों तक उपवास रख कर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। शिव भक्तों ने पंचमी के दिन से ही भगवान शिव-पार्वती के प्रति आस्था जताते हुए उपवास रख कर लोटन सेवा शुरू कर दी थी। इस दौरान पुरुष भक्तों ने सुगंधित कनेल का फूल लाकर देवताओं को अर्पित करते रहे। वहीं महिलाएं अपने माथे पर क्लश लेकर शिव मंदिर की परिक्रमा करती रही। भगवान शिव पर चढ़ाए गए विभूति को लोगों के बीच प्रसाद के रुप में वितरण किया गया। रात में जागरण के तहत उक्त गांवों में आयोजित मेला सह छऊ नृत्य का आस पास गांवों के हजारों महिला-पुरुषों ने लुत्फ उठाया। पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आए कलाकारों ने धर्म आधारित आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का खुब मनोरंजन किया। मौके पर मुखिया रुपा देवी, मुखिया सीताराम मुंडा, जेएलकेएम के केंद्रीय महामंत्री संतोष चौधरी, सचिन कुमार सहित सैकड़ों उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।