The mass slogan is to win the Congress जन-जन का नारा है कांग्रेस को जीताना है , Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsThe mass slogan is to win the Congress

जन-जन का नारा है कांग्रेस को जीताना है

नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश मुंडा और उपाध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश यादव के समर्थन में...

हिन्दुस्तान टीम रामगढ़Wed, 11 April 2018 11:59 PM
share Share
Follow Us on
जन-जन का नारा है कांग्रेस को जीताना है

नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश मुंडा और उपाध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश यादव के समर्थन में बुधवार को केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना, बरकाकाना रेलवे स्टेशन कॉलोनी, गांधी मैदान, आरपीएफ कॉलोनी, घुटूवा, उरलुंग आदि में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर मुख्य रूप से गोला महिला नेत्री सह जिप पार्षद ममता देवी, यूनियन नेता योगेंद्र सिंह, महावीर राम, बजरंग महतो आदि मौजूद थे। डोर टू डोर घुम-घुम कर कांग्रेस पार्टी के हाथ छाप को मजबूत करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। ममता देवी ने कहा कि जन-जन का नारा है, कांग्रेस को जीताना है। सबों से हाथ छाप बटन दबाकर जीत सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर राज कुमार वैदिक, मो दिलशाद, दशरथ चौधरी, अमजद अंसारी, सुधीर कुमार मंगलेश, मो शकील, कमलेश यादव, रामा ठाकुर, गोपाल सिंह, गुड्डू कुमार, अरविन्द सिंह, किशोर बेदिया, बलराम बेदिया, सुभाष कुमार, सूरज बेदिया, परमेश्वर महतो, हेमन्त चौधरी, जुगल किशोर महतो आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।