गोला में मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के संस्थापक की पुण्यतिथि मनायी गयी
गोला में मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज में संस्थापक सचिव स्व रिखेश्वर प्रसाद सिन्हा की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके पौत्र सुजीत सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रिखु बाबू ने 1965 में उच्च शिक्षा के लिए...

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला रजरप्पा चौक स्थित मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्व रिखेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ रिखु बाबू की 23वीं पुण्यतिथि को मनाई गई। उनके पौत्र सह कॉलेज के सचिव सुजीत सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन के फुल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कॉलेज के सचिव ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्ति के बाद रिखु बाबू ने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1965 में अपने निजी मकान में मां छिन्नमस्ता कॉलेज की नींव रखी। 2004 में इसका नाम बदलकर मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज किया गया। यह महाविद्यालय कई आंतरिक झंझावातों को झेलते हुए उसी मकान में आज भी अनवरत संचालित है। सुजीत सिन्हा ने बताया कि रिखु बाबू ने जीवन पर्यन्त गरीब मेधावी छात्र छात्राओं को काफी सहयोग किया। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आज भी आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र छात्राओं की हरसंभव सहायता प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिखु बाबू शिक्षा के प्रति काफी समर्पित थे। जिसके कारण वे थाने में पदस्थापित रहे वहां पर शैक्षणिक संस्थानों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने निरसा धनबाद, चाकूलिया और झुमरीतिलैया कोडरमा में निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की थी। मौके पर कॉलेज के व्याख्याता आशीष कुमार मिश्रा, भोला कुमार महथा, मनोज कुमार झा, शिवशंकर तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार, दिलीप रजवार मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।