Youth Harasses Two Girls on Scooter Near Kali Mandir Legal Action Taken काली मंदिर नईसराय के समीप स्कूटी सवार से छेड़खानी, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsYouth Harasses Two Girls on Scooter Near Kali Mandir Legal Action Taken

काली मंदिर नईसराय के समीप स्कूटी सवार से छेड़खानी

- दो युवतियों ने रामगढ़ थाना में किया लिखित शिकायत झारखंड, रामगढ़, नईसराय झारखंड, रामगढ़, नईसराय

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 22 April 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
काली मंदिर नईसराय के समीप स्कूटी सवार से छेड़खानी

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। काली मंदिर नईसराय के समीप स्कूटी सवार दो युवतियों के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित युवतियों ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया है। इसमें कहा कि हमलोग रतवे निवासी हैं। दोनों सहेली स्कूटी पर सवार होकर हजारीबाग से यू-ट्यूब का लोकेशन सूट करने के बाद बीआईटी मेसरा रांची जा रहे थे। इसी बीच काली मंदिर नईसराय के समीप यमाहा आर-15 पर सवार युवक ने मांडू से पीछा करते हुए छेड़खानी किया। इस बीच युवक ने लड़कियों को इधर-उधर छूना शुरू कर दिया जिससे संतुलन बिगड़ा और दोनों सहेली स्कूटी से रोड पर गिर गयी। जिस कारण गंभीर चोट आई है। लड़कियों ने पुलिस से दोषी की शिनाख्त कर कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। साथ ही लड़कियों ने पुलिस को दोषी का फोटोग्रोफ भी उपलब्ध कराए हैं जो उन्होंने छेड़खानी के समय बनाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।