21st Flag Ceremony Prayer Meeting Held in Khijritoli Celebrating Tribal Faith and Nature Worship अनगड़ा में झंडागड़ी प्रार्थना सभा में उमड़ी भीड़ , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News21st Flag Ceremony Prayer Meeting Held in Khijritoli Celebrating Tribal Faith and Nature Worship

अनगड़ा में झंडागड़ी प्रार्थना सभा में उमड़ी भीड़

अनगड़ा के खिजरीटोली में 21वां झंडागड़ी प्रार्थना सभा आयोजित किया गया। धर्म मां चारी उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पूजा-अर्चना की। आदिवासी प्रकृति पूजक हैं, और सरना धर्म की बढ़ती लोकप्रियता से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 12 April 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
अनगड़ा में झंडागड़ी प्रार्थना सभा में उमड़ी भीड़

अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के खिजरीटोली में 21वां झंडागड़ी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। धर्म मां चारी उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। खिजरी प्रार्थना सभा के संरक्षक सह समाजसेवी पारसनाथ उरांव ने कहा कि आदिवासी प्रकृति पूजक हैं। खिजरीटोली प्रार्थना सभा के बाद आदिवासियों में अपने धर्म के प्रति जागरुकता आई है। अनगड़ा पूर्वी क्षेत्र में सरना धर्म की लगातार लोकप्रियता बढ़ने से आदिवासी लोगों में धर्म परिवर्तन लगभग बंद हो गया है। मौके पर विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक की पत्नी रिया तिर्की, प्रमुख दीपा उरांव, हिरदू उरांव, हरखू मुंडा, मंटू उरांव, शशि उरांव, सुनीता उरांव, गांगी उरांव, सकरा बेदिया, महावीर बेदिया, मदन बेदिया, भजन बेदिया, सोमा उरांव, दीनबंधु उरांव, जौरी उरांव, गौरी देवी, अम्पी उरांव और तेजुआ उरांव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ उरांव ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।