27th Annual General Meeting of Torpa Catholic Women s Union Held in Rania महिलाओं की भागीदारी से समाज का होता है विकास : विधायक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News27th Annual General Meeting of Torpa Catholic Women s Union Held in Rania

महिलाओं की भागीदारी से समाज का होता है विकास : विधायक

रनिया प्रखंड के पीडुल पल्ली में तोरपा भिखारियट कैथलिक महिला संघ की 27वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। विधायक सुदीप गुड़िया ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें राजनीति में सक्रियता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की भागीदारी से समाज का होता है विकास : विधायक

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के पीडुल पल्ली में रविवार को तोरपा भिखारियट कैथलिक महिला संघ की 27वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। जैसे ही विधायक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उनका स्वागत फूल-मालाओं और भजन-गीतों के माध्यम से गर्मजोशी से किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि समाज और कलीसिया को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने झारखंड की प्रथम महिला कल्पना सोरेन का उदाहरण देते हुए कहा कि आज आदिवासी महिलाएं केवल घर नहीं, बल्कि राज्य चलाने की भी क्षमता रखती हैं।

उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दें, जिससे वे समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकें। विधायक ने हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। धार्मिक नेतृत्व और समुदाय की सहभागिता: सभा में खूंटी धर्मप्रान्त के बिकर जनरल फादर बिशु बेंजामिन आइंद, पीडुल पल्ली के पुरोहित फा. क्रिस्टोफर जोजो, फा. हीरालाल हुन्नीपूर्ती, फा. अजीत केरकेट्टा और फा. जेम्स धान ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा नेत्री उर्सुला आइंद ने की। इस अवसर पर अग्नेसिया आइंद, उर्सुला केरकेट्टा सहित विभिन्न पल्लियों की महिलाएं, बच्चे एवं समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।