अमर बने सिल्ली आजसू ग्राम कमेटी के अध्यक्ष
गोड़ाडीह पंचायत के दोसीमा गांव में आजसू पार्टी की बैठक हुई, जिसमें जनक सिंह महतो की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। नई ग्राम कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अमर सिंह महतो...

सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के दोसीमा गांव में गुरुवार को आजसू पार्टी की बैठक जनक सिंह महतो की अध्यक्षता में हुई। क्षेत्रीय प्रभारी त्रिलोचन महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती और ग्रामीणस्तर पर संगठन की विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से ग्राम कमेटी का गठन किया गया। इसमें अमर सिंह महतो को अध्यक्ष, मंगल सिंह महतो को सचिव, अजय कुमार महतो को कार्यकारी अध्यक्ष एवं 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। क्षेत्रिय प्रभारी त्रिलोचन महतो ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कमेटी के गठन से पार्टी को ग्रामीण स्तर पर मजबूती मिलेगी।
उन्होंने सभी को स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर कार्य करने का आग्रह किया। इस मौके पर ब्रजभूषण महतो, अजीत कुमार महतो, नेपाल चंद्र महतो, धनंजय महतो, शकुंतला देवी, बालिका देवी, सुलोचना देवी, शिवानी देवी रजंती देवी, यसराज महतो, अष्टमी देवी, सुलेखा देवी, लखिन्द महतो, जयराम महतो, कार्तिक महतो, बिरेंद्र नाथ महतो, लक्ष्मी नारायण महतो आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।