AJASU Party Meeting in Purulia Focus on Strengthening and Expansion सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उठाएं आवाज : सुदेश, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAJASU Party Meeting in Purulia Focus on Strengthening and Expansion

सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उठाएं आवाज : सुदेश

आजसू पार्टी की पुरुलिया जिला कमेटी की बैठक सिल्ली में हुई, जिसमें पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बागमुंडी विधानसभा के लोगों का आजसू पर विश्वास बढ़ाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 27 April 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उठाएं आवाज : सुदेश

सिल्ली, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी पुरुलिया जिला कमेटी की बैठक रविवार को सिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय परिसर में जिला सभापति अतुल महतो की अध्यक्षता में हुई। आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में पार्टी की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे बंगाल में संगठन को विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि बागमुंडी विधानसभा के लोगों का आजसू पर विश्वास बढ़ा है। इसे बरकरार रखने के लिए हमें एकजुटता से काम करना होगा। संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सरकार की ओर से बनाई जा रही हर गलत नीतियों पर आवाज उठाने होंगे। उन्होंने सर्वसम्मति से पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। बैठक में राज्य कन्वेनर अजय महतो, धिरेन रजक, श्रीधर माहातो, झालदा प्रखंड अध्यक्ष बंकिम माहातो, जिला सचिव गोऊर माहातो, बागमुंडी प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष पांडे आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, राजेश माहातो, विकास माहातो, रिझु माहातो, बैद्यनाथ कुइरी, नितिश कुइरी, दीपक माहातो, हरे कृष्ण माहातो, महेश्वर कालिंदी, रतन माहातो, अम्बुज माहातो, जयपाल माहातो, अननुप गोस्वामी समेत आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।