Awareness Program for Adolescent Development Held in Jharkhand तोरपा में किशोरों के समग्र विकास को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAwareness Program for Adolescent Development Held in Jharkhand

तोरपा में किशोरों के समग्र विकास को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और संभव ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से डोरमा पंचायत भवन में किशोरों के समग्र विकास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख संतोष कर, मोनिका आर्या और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 14 April 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
तोरपा में किशोरों के समग्र विकास को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

तोरपा, प्रतिनिधि। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं संभव ट्रस्ट झारखंड के संयुक्त प्रयास से रविवार को डोरमा पंचायत भवन में किशोरों के समग्र विकास को लेकर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख संतोष कर, संभव ट्रस्ट की अध्यक्षा मोनिका आर्या और डोडमा पंचायत की मुखिया अगाथा भेंगरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डोडमा और आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता मोनिका आर्या ने किशोर अवस्था में विकास और सही दिशा-निर्देश की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार और प्रिया कुमारी ने भी प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए किशोरों को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें समाज में सशक्त भूमिका के लिए तैयार करना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।