भाजपा ने खलारी में मनाई भीमराव आंबेडकर की जयंती
भाजपा खलारी मंडल ने गुलजारबाग साईंनगर में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू और अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और...

खलारी, निज प्रतिनिधि। भाजपा खलारी मंडल के द्वारा गुलजारबाग साईंनगर में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष अनिल गंझु एवं वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गंझू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, पंचायत समिति सदस्य किरण देवी, मंडल संयोजक रामसूरत यादव, श्याम सुंदर सिंह, अरविंद सिंह, भरत रजक, शशि प्रसाद साहू, शैलेंद्र शर्मा, मिथिलेश प्रजापति, शत्रुंजय सिंह, कुलदीप लोहरा, ममता केसरी, सरोजनी देवी, मीरा देवी, बीरबल गंझू प्रमोद प्रजापति, नीरा देवी, सरिता देवी, संजीत देवी, दीपशिखा देवी, प्रदीप प्रमाणिक, तुलसी मुंडा, राजेंद्र रजक, रवि भूषण सिंह, नवीन ठाकुर लाल बाबू सिंह, शिव चौधरी, सुबोध रजक, अशोक शुक्ला इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।