BJP Protest March in Ranchi District Against Pahalgam Incident पहलगाम की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Protest March in Ranchi District Against Pahalgam Incident

पहलगाम की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस

भाजपा रांची जिला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम की घटना के खिलाफ गोंदलीपोखर में मशाल लेकर आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च गोंदलीपोखर पेट्रोल पंप से शहीद निर्मल महतो चौक तक किया गया। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस

अनगड़ा, प्रतिनिधि। पहलगाम की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा रांची जिला ग्रामीण के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में मशाल लेकर आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च गोंदलीपोखर पेट्रोल पंप से शहीद निर्मल महतो चौक तक निकाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन और अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा थे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, कमलेश राम, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, विनोद चौधरी, डॉ रिझू नायक, रामनाथ महतो, नरेश साहू, अजय महतो, संतोष महतो, शिबू मुंडा, सिकंदर अंसारी, सचिन केसरी, सुप्रेश महतो, मुल्लू महतो आदि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।