Bokaro s Naushad Faces FIR for Spreading Violence on Social Media Post-Pahalgam Attack 21 मार्च को भी नौशाद पर रांची में दर्ज हुई थी एफआईआर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBokaro s Naushad Faces FIR for Spreading Violence on Social Media Post-Pahalgam Attack

21 मार्च को भी नौशाद पर रांची में दर्ज हुई थी एफआईआर

रांची में, बोकारो के नौशाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसने पाकिस्तान और लश्कर को बधाई देने वाले पोस्ट किए और रामनवमी के दौरान हिंसा फैलाने का भी आरोप लगा। रांची पुलिस ने कंचन नाम की युवती की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
21 मार्च को भी नौशाद पर रांची में दर्ज हुई थी एफआईआर

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान व लश्कर को बधाई पोस्ट करने वाले बोकारो के नौशाद के खिलाफ पहले भी सोशल मीडिया पर हिंसा फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज है। 21 मार्च को एक्स पर पोस्ट कर नौशाद ने रामनवमी में हिंसा फैलाने से जुड़ा पोस्ट किया था। जिसके बाद रांची के साइबर थाने के दरोगा पंकज कुमार के बयान पर नौशाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली निवासी कंचन नाम की युवती की शिकायत पर रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। तब विधिसम्मत कार्रवाई करने की बात रांची पुलिस ने कही थी। हालांकि साइबर थाना के रडार पर रहने के बाद भी नौशाद ने लगातार आपत्तिजनक पोस्ट लिखना जारी रखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।