Consumer Complaint Resolution Cell Launched in Ranchi - 174 Cases Registered कोकर विद्युत प्रमंडल के शिकायत कोषांग में 174 केस दर्ज, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsConsumer Complaint Resolution Cell Launched in Ranchi - 174 Cases Registered

कोकर विद्युत प्रमंडल के शिकायत कोषांग में 174 केस दर्ज

रांची में कोकर विद्युत प्रमंडल ने उपभोक्ता शिकायत निवारण कोषांग की शुरुआत की। पहले दिन 174 मामले दर्ज हुए, जिनमें 149 का निष्पादन किया गया। 25 मामले लंबित हैं, जिन्हें दो दिन में निपटाया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 8 April 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
कोकर विद्युत प्रमंडल के शिकायत कोषांग में 174 केस दर्ज

रांची, वरीय संवाददाता। कोकर विद्युत प्रमंडल का मंगलवार से उपभोक्ता शिकायत निवारण कोषांग शुरू हुआ। पहले दिन 174 मामले दर्ज किए गए। इसमें 149 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। 25 मामले लंबित रहे, जिसका निष्पादन दो दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। ये जानकारी कोकर डिविजन के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल अपग्रेड के नौ मामले, बिल डाउनलोड करने के 47, ऑनलाइन पेमेंट के 26 सहित अन्य मामले आए। उन्होंने जानकारी दी कि कोषांग के शिकायत नंबर 6201382424 पर यदि उपभोक्ता को विद्युत विपत्र प्राप्त नहीं हो रहा है तो फोन कर ले सकते हैं। खुद डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं, विद्युत विपत्र में लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर जानना है, अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा या उपभोक्ता अपना एकाउंट नंबर जानना चाहते हैं तो उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।