Cultural Heritage Celebrated at Mandha Puja in Jharkhand मंडा पूजा आस्था के साथ झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : सन्नी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCultural Heritage Celebrated at Mandha Puja in Jharkhand

मंडा पूजा आस्था के साथ झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : सन्नी

इटकी में मंडा पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की बात की। कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों ने प्रस्तुति दी, जिससे हजारों लोग आनंदित हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 16 May 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
मंडा पूजा आस्था के साथ झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : सन्नी

इटकी, प्रतिनिधि। मंडा पूजा आस्था के साथ झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने गुरुवार की रात तिलकसुती गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल, जंगल, जमीन और भाषा सभ्यता को संरक्षित करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी है इसको समझने की जरूरत है। इसके पूर्व रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागपुरी गीत संगीत कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर हजारों लोगों को रात भर झुमाया। कार्यक्रम में गायक राजेश गोप, केसो देवी, अनिल मुंडा, ज्योति साहू, सूरज कुमार, अनीता बाड़ा सहित अन्य कलाकारों ने गीत-नृत्य कर लोगों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक बबलू गोप, अध्यक्ष बसंत महली, रमेश मुंडा, संदीप कच्छप राजा गोप, रितेश मुंडा, अजय गोप सहित समिति के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।