खलारी के मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने की समय तय
रविवार की शाम ईद का चांद नजर आते ही खलारी में मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल था। सोमवार को ईद मनाने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने का कार्यक्रम तय किया गया है। विभिन्न स्थानों...

खलारी, निज प्रतिनिधि। रविवार की शाम ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई देना शुरू कर दिया। खलारी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। नमाज अदा करने के लिए खलारी क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों में समय तय किया गया है। इसमें खलारी जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, हुटाप मोड़ मस्जिदे रजा में सुबह 8 बजे, हुटाप मुस्तफा नगर गौसिया रजविया मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, जेहलीटांड़ ईदगाह में सुबह 8:30 बजे, मायापुर गरीब नवाज मस्जिद में सुबह 8:15 बजे, जी टाइप मस्जिद गौसिया में सुबह 8:30 बजे, धमधमिया में 9 बजे, बाजारटांड़ स्थित अंजुमन गरीब नवाज मस्जिद में 8:30 बजे, बाजारटांड़ तंजीमे अहले सुन्नत मस्जिद में 8:45 बजे, कदिम अहले सुन्नत मस्जिद में 8:15 बजे, मैक्लुस्कीगंज स्थित मदीना मस्जिद में 8:45 बजे, ख्वाजा गरीब नवाज मदरसा 8:30 बजे, डकरा में 9 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।