गले मिलकर एक दूसरे को कहा ईद मुबारक, दुवाओं के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ
कांके क्षेत्र में ईद के अवसर पर अकीदतमंदों में उत्साह देखने को मिला। सुबह 8:30 बजे हजारों लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने जुटे। भाईचारे का माहौल बना, जिसमें विधायक और अन्य नेता शामिल हुए। यह...

कांके प्रतिनिधि। ईद के मौके पर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांके क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने सुबह से ही अकीदतमंद जुटे। इसी क्रम में कांके बाजारटांड़, पिठोरिया चौक, कोकदोरो इस्लामपुर, हुसीर, होचर, पिरुटोला स्थित ईदगाह सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव के मस्जिदों में इबादत को हजारों लोग अहले सुबह 8.30 बजे जुटे और एक साथ नमाज अदा की। भाईचारे के इस माहौल में गंगा जमुनी तहजीब साकार होती है। कारी अशरफ ने कहा कि मुसलमान एक माह रमजान का रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की है और रोजेदार के लिए यह ईद के दिन ढेरों खुशियां लेकर आई है। मौके पर विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, झामुमो के जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, फिरदौस आलम, समनुर मंसुरी, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हकीम अंसारी, समाजसेवी शकील अंसारी, मजीद अंसारी, अफरोज आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य अइनुल हक अंसारी, मोजिबुल अंसारी, मदन कुमार महतो, गौरीशंकर महतो, बबुआ मुंडा, जमील अख्तर, नुरुल होदा, सतकनादू मुखिया मोहम्मद अजहर ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।