First Open National Yoga Sports Championship Held in Odisha South Point Public School Shines साउथ प्वाइंट की योगा टीम ने जीते 14 पदक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFirst Open National Yoga Sports Championship Held in Odisha South Point Public School Shines

साउथ प्वाइंट की योगा टीम ने जीते 14 पदक

29 और 30 मार्च को ओडिशा के राउरकेला में पहली ओपन राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप आयोजित की गई। बुंडू के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 1 April 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
साउथ प्वाइंट की योगा टीम ने जीते 14 पदक

बुंडू, संवाददाता। योगासन खेल संघ, सुंदरगढ़ और मार्शल ऑर्ट अकादमी, राउरकेला द्वारा 29 और 30 मार्च को जयप्रकाश अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा राउरकेला, ओडिशा में प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में बुंडू के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए, इसमें रिम्मी राजकुमारी ने पारंपरिक योगासन में दो स्वर्ण पदक, कलात्मक एकल पारंपरिक योगासन में काव्या ने एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता। कलात्मक एकल में आयुषी कुमारी ने स्वर्ण पदक, कलात्मक निर्देशक में आरोही कुशवाहा ने कांस्य पदक, कलात्मक युगल में सियाबिद और पूजा कुमारी ने कांस्य पदक जीते। कलाकार जोड़ी में श्रेया चटर्जी ने कांस्य पदक जीता। कलात्मक एकल में खुशी कुमारी ने रजत पदक, आन्वी अग्रवाल और तृषा चटर्जी ने कांस्य पदक, लयबद्ध जोड़ी में हर्षिता प्रसाद ने कांस्य पदक जीता। पारंपरिक योगासन में अंशुमान कुंडू ने रजत पदक जीता। कुल मिलाकर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने चार स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने योग शिक्षक बबलू कुमार के अथक प्रयास की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।