Former Ward Councilor Saroj Bhengra Passes Away in Khunti निवर्तमान वार्ड पार्षद सरोज भेंगरा का निधन, शोक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFormer Ward Councilor Saroj Bhengra Passes Away in Khunti

निवर्तमान वार्ड पार्षद सरोज भेंगरा का निधन, शोक

खूंटी नगर पंचायत की निवर्तमान वार्ड पार्षद सरोज भेंगरा का बुधवार को निधन हो गया। वे लगभग 54 वर्ष की थीं और पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
निवर्तमान वार्ड पार्षद सरोज भेंगरा का निधन, शोक

खूंटी, संवाददाता। खूंटी नगर पंचायत की निवर्तमान वार्ड पार्षद सरोज भेंगरा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने कदमा अमृतपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे लगभग 54 वर्ष की थीं और पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले ही वे पारस अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटी थीं। सरोज भेंगरा ने वार्ड संख्या 16 से नगर पंचायत चुनाव जीतकर जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर फैलते ही नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक जताने वालों में पूर्व वार्ड पार्षद अपर्णा हंस भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि सरोज भेंगरा एक मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की जनप्रतिनिधि थीं। उनके जाने से नगर को एक कर्मठ और समर्पित नेता की क्षति हुई है। निवर्तमान पार्षद के निधन पर दिलीप मिश्रा, मनोज कुमार, रवि मिश्रा, प्रणव चौधरी, प्रियंक भगत, ज्योति सिंह, सुरेश जयसवाल, आनंद कुमार, योगेश वर्मा, आनंद मसीह तिडू, अनूप साहू, मेलानी संगा, मार्शल बारला, कंचन माला देवी, बिमला देवी, शबनम खातून और मनोहर नाग सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।