Jharkhand College Staff Protest for Job Security Amidst Unemployment अंगीभूत कॉलेजों के इंटर कर्मियों का धरना जारी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand College Staff Protest for Job Security Amidst Unemployment

अंगीभूत कॉलेजों के इंटर कर्मियों का धरना जारी

झारखंड के 65 अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन राजभवन के पास जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका समायोजन नहीं होता, वे धरने पर बैठे रहेंगे। महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ शामिल हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 11 April 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
अंगीभूत कॉलेजों के इंटर कर्मियों का धरना जारी

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के 65 अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन राजभवन के समीप शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने बताया जब तक इन कर्मचारियों का कॉलेज या प्लस-2 स्कूलों में समायोजन नहीं हो जाता, तब तक धरना पर बैठे रहेंगे। इस प्रदर्शन में महिला कर्मचारी भी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर शामिल हो रहीं हैं, उन्होंने बताया कि इस प्रकार से अचानक हमें बेरोजगार कर दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा से भी मिला। आशा लकड़ा ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धरना-प्रदर्शन में राजेश कुमार, दीपक मेहरा, गंगा राम, निर्मय कुमार, रेतना मिंज, अन्नी कुमारी, लखी कुमारी, सुनीता एक्का सहित अन्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।