Jharkhand Tribal Party Meeting Key Decisions and Upcoming State Convention Announced अक्तूबर में होगा भारत आदिवासी पार्टी का राज्यस्तरीय अधिवेशन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Tribal Party Meeting Key Decisions and Upcoming State Convention Announced

अक्तूबर में होगा भारत आदिवासी पार्टी का राज्यस्तरीय अधिवेशन

झारखंड में भारत आदिवासी पार्टी की बैठक में अक्तूबर में राज्य स्तरीय अधिवेशन की घोषणा की गई। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति के साथ ही कई जिला कमेटियों को भंग किया गया। पार्टी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 11 April 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
अक्तूबर में होगा भारत आदिवासी पार्टी का राज्यस्तरीय अधिवेशन

रांची, वरीय संवाददाता। भारत आदिवासी पार्टी झारखंड प्रदेश की बैठक शुक्रवार को करमटोली स्थित कार्यालय में हुई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रभाकर तिर्की ने कहा कि अक्तूबर महीने में भारत आदिवासी पार्टी का राज्य स्तरीय अधिवेशन होगा। जिसमें पार्टी के केंद्रीय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल कांति भाई रोत और सांसद राजकुमार रोत सहित पार्टी के अन्य विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा रांची, खूंटी, जमशेदपुर को छोड़कर सभी जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। पश्चिमी सिंहभूम के सुशील बारला को कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव सुशील टोप्पो व सिमडेगा जिला अध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की को बनाया गया है।

मई माह में पार्टी के प्रदेश कमेटी पूरे झारखंड का दौरा करेगी और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज के सरना आस्था केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली के रैंप के मुद्दे पर पार्टी पूरी तरह समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हित के लिए पेसा कानून, स्थानीय नियोजन नीति, ट्राइबल सब प्लान, आदिवासियों की जमीन लूट, पुलिसिया दमन के विषय को लेकर पार्टी जनआंदोलन खड़ा करेगी। मौके पर पार्टी के महासचिव कृष्णा हांसदा, जमशेदपुर से जिला अध्यक्ष मदन सोरेन, खूंटी जिला अध्यक्ष दीपक टूटी, अमृत चिराग, प्रकाश मुंडा, सुशील बारला, अनिल सिंह मुंडा, कार्तिक मुखी, बिरसा टूटी, सरिता मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।