राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति की कोर कमेटी की 31 को बैठक
रांची में 31 मई को राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति की बैठक होगी, जिसमें जनगणना प्रपत्र में धर्म, भाषा और जाति के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। इसमें झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा,...

रांची, वरीय संवाददाता। वर्ष 2025-26 में होने वाली जनगणना को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति की कोर कमेटी की बैठक 31 मई को पुराना विधानसभा के विधायक क्लब में होगी। बुधवार को पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने बताया कि लोगों को जनगणना प्रपत्र में धर्म, भाषा व जाति लिखवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, असम सहित अन्य राज्यों से सदस्य शामिल होंगे। सुरक्षा मंच के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय रांची। पाहन महासंघ की बैठक बुधवार को भुसूर सरना स्थल में हुई।
इस दौरान सामूहिक परिचर्चा में जनजाति सुरक्षा मंच के 8 जून को होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश पाहन और संचालन झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति के अध्यक्ष अजीत उरांव ने की। इसमें रांची जिला के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के पाहन, पुजार, महतो, पाइनभोरा, कोटवार, पड़हा राजा, पड़हा बेल के साथ-साथ झारखंड क्षेत्रीय पड़हा व पड़हा समन्वय समिति के पदााधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।