बकरीद पर्व को लेकर नगड़ी थाना में शांति समिति की बैठक
पिस्कानगड़ी में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडवासी बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएंगे।...

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक नगड़ी थाना में थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बकरीद त्योहार को सभी प्रखंडवासी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएंगे। मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। बैठक में शांति समिति के लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, दिलरुबा हुसैन, हाशिम अंसारी, प्रेमप्रकाश लाल शाहदेव, चूड़ामणि महतो, केदार महतो, दीपक, गुलरेज अंसारी, सरफराज अंसारी, रितेश राज, तस्लीम अंसारी, इकबाल अंसारी आदि शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।