जसपुरिया बीएड कॉलेज में व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला
जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में सोमवार को व्यक्तित्व विकास पर एकदिनी कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जैलेंद्र कुमार ने दीप जलाकर कार्यशाला की शुरुआत की। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षुओं...

अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में सोमवार को व्यक्तित्व विकास विषय पर एकदिनी कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि और संस्थान के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षुओं में व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक करना तथा व्यावहारिक तरीके से व्यक्तित्व निर्माण करना है। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने व्यक्तित्व विकास का शिक्षक के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व सहायक प्राध्यापिका डॉ कुमारी प्रियंका शर्मा ने विषय प्रवेश कराया। मुख्य वक्ता बेथेसदा महिला टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, रांची की प्राध्यापिका प्रियंका नुपूर मिंज उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु आशा माधुरी सारस ने किया। कार्यशाला में सहायक प्राध्यापक सजीब कुमार, प्रवीण सिंह कुशवाहा, रीमा उपासना कच्छप, प्रभा हेनरी, सरिता कुमारी, विभा कुमारी, डॉ आरके पाठक, धनंजय यादव, रंचन कुमारी, पवन कुमार कुशवाहा और पीके रवि, महफूज अंसारी, रश्मि कुमारी और काजल गोस्वामी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।