Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPithoria Police Arrests Fugitive Vinod Kumar Singh After Six Years
पिठोरिया में छह साल से फरार आरोपी को भेजा जेल
पिठोरिया पुलिस ने छह साल से फरार वारंटी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को भगाने के मामले में हुई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों के...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 9 May 2025 08:21 PM

कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे वारंटी विनोद कुमार सिंह सांगा सियारटोली निवासी को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पिठोरिया थाना प्रभारी ने अभय कुमार ने बताया कि पुलिस उसे अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को भगाने के मामले में लंबे समय से तलाश रही थी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।