PLFI Militant Birsa Munda Arrested by Murhu Police After Two Years खूंटी में दो साल से फरार पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPLFI Militant Birsa Munda Arrested by Murhu Police After Two Years

खूंटी में दो साल से फरार पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार

मुरहू पुलिस ने चेकिंग के दौरान 18 वर्षीय बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा मुंडरी को गिरफ्तार किया। वह लगभग दो वर्षों से फरार था और कई गंभीर मामलों में आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 2 April 2025 09:43 PM
share Share
Follow Us on
खूंटी में दो साल से फरार पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार

खूंटी संवाददाता। मुरहू पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पीएलएफआई उग्रवादी बदगांव के लुम्बई निवासी 18 वर्षीय बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा मुंडरी  को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि बिरसा मुंडा लगभग दो वर्षों से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए खूंटी पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। आरोपी वनगांव की तरफ से मुरहू आ रहा था। बिरसा के फरार रहने के कारण उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि बिरसा मुंडा उग्रवादी कांड में शामिल होने के आरोप में जुलाई 2023 को पकड़ा गया था। जेल से निकलने के बाद फिर से पीएलएफआई संगठन के लिए काम कर रहा था। बिरसा मुंडा के खिलाफ मुरहू थाना में ऑर्म्स एक्ट, 17 सीएलए सहित कई संगीन मामलों में चार मामले दर्ज हैं। पीएलएफआई उग्रवादी बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करनेवाली टीम में मुरहू थाना प्रभारी रामदेव यादव सहित मुरहू थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।