Pregnant Woman Found Dead in Tapkara Family Accuses In-Laws of Murder and Dowry Harassment तोरपा में गर्भवती महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPregnant Woman Found Dead in Tapkara Family Accuses In-Laws of Murder and Dowry Harassment

तोरपा में गर्भवती महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

तपकारा में 22 वर्षीय काजल कुमारी का शव फांसी से लटका पाया गया। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। उसके पिता ने दामाद और ससुराल वालों पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
तोरपा में गर्भवती महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

तोरपा, प्रतिनिधि। तपकारा बाजार टांड निवासी सूरज महतो की पत्नी 22 वर्षीय काजल कुमारी का शव बुधवार सुबह उसके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही तपकारा थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेज दिया। मृतका काजल तीन माह की गर्भवती थी और उसकी शादी वर्ष 2023 में बुण्डु निवासी शिशुपाल कुम्हार की पुत्री के रूप में सूरज महतो से हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन बुण्डु से तपकारा पहुंचे। काजल के पिता शिशुपाल कुम्हार ने बेटी की मौत को हत्या बताते हुए दामाद सहित सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था और नहीं देने पर काजल की हत्या कर दी गई। वहीं, काजल के ससुराल पक्ष का कहना है कि काजल ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उन पर लगाया गया हत्या का आरोप निराधार है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।