Ranchi Sports Championships Conclude KV Schools Shine in Kabaddi and Kho-Kho केवी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखी खेल प्रतिभा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Sports Championships Conclude KV Schools Shine in Kabaddi and Kho-Kho

केवी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखी खेल प्रतिभा

रांची में आयोजित तीन-दिवसीय संभाग-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। 17 केंद्रीय विद्यालयों के 283 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कबड्डी और खो-खो खेलों में विभिन्न विद्यालयों ने पुरस्कार जीते। केवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 28 April 2025 06:40 PM
share Share
Follow Us on
केवी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखी खेल प्रतिभा

रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय रांची संभाग की ओर से आयोजित तीन-दिवसीय संभाग-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिताओं में रांची संभाग के 17 केंद्रीय विद्यालयों, 283 प्रतिभागियों, 29 अनुरक्षकों व 20 निर्णायकों ने प्रतिभागिता की। कबड्डी (बालिका वर्ग अंडर-14, अंडर-17) व खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-14 अंडर-17) खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी (बालिका वर्ग अंडर-14) में केवी नंबर- 3 बोकारो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, केवी मैथन डैम ने द्वितीय और केवी बोकारो थर्मल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी (बालिका वर्ग, अंडर-17) में केवी बोकारो नंबर- 3 ने प्रथम, केवी गोमो ने द्वितीय और केवी नंबर-1 धनबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-14) में केवी गुमला ने प्रथम, केवी नंबर- 1 धनबाद ने द्वितीय और केविी टाटानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-17) में केवी गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केवी नामकुम ने द्वितीय और केवी सुरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन के मौके पर प्राचार्य ने पारितोषक-वितरण किया। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में अमर कुमार मिंज व सुमित कुमार मुर्मू का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।