Ranchi Students Return Home Amid India-Pakistan Tensions Flight Fares Skyrocket दिल्ली से रांची लौटने वालों की संख्या बढ़ी, 37 हजार पहुंचा विमान किराया, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Students Return Home Amid India-Pakistan Tensions Flight Fares Skyrocket

दिल्ली से रांची लौटने वालों की संख्या बढ़ी, 37 हजार पहुंचा विमान किराया

भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद के कारण दिल्ली में पढ़ाई कर रहे कई छात्र रांची लौट रहे हैं। परिवार वाले उन्हें वापस बुला रहे हैं, जिससे दिल्ली से रांची आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इससे हवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 9 May 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली से रांची लौटने वालों की संख्या बढ़ी, 37 हजार पहुंचा विमान किराया

रांची, वरीय संवाददाता। भारत-पाकिस्तान के बीच उठे विवाद के कारण दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाले कई छात्र रांची वापस लौट रहे हैं। जो दिल्ली में किसी कारण से हैं, उन्हें परिवार वाले वापस बुला रहे हैं। इस कारण दिल्ली से रांची आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस कारण दिल्ली से रांची का किराया 37 हजार तक पहुंच गया है। नौ मई को दिल्ली-रांची के एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान किराया 31,857 से 37 हजार रुपये तक रहा। इंडिगो का किराया 33,082 से 37 हजार रुपये तक पहुंच गया था। ऐसी ही स्थिति 10 मई को है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 7,634 रुपये और इंडिगो का किराया 15 हजार से 17 हजार रुपये तक है। 11 मई को इंडिगो विमान सेवा का किराया 7,003 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस में 7,633 रुपये है। इसके बाद 12 मई से विमान किराया में थोड़ी राहत है। इस अवधि में पांच से छह हजार की कीमत में टिकट मिल रहे हैं। जम्मू-पंजाब और दिल्ली के ट्रेन यात्री भी हो रहे हैं कम रांची। रांची से दिल्ली, पंजाब और जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी भारत-पाक विवाद का असर देखने को मिल रहा है। इन ट्रेनों में सामान्य दिनों में लंबी वेटिंग रहती है और आसानी से ट्रेन का आरक्षित टिकट मिल पाना मुश्किल होता है। वहीं, छुट्टियों का मौसम होने के बाद भी इस रूट की ट्रेनों में अधिकतर यात्री सफर करने से बच रहे हैं। इसके कारण आरक्षण तालिका ज्यादा लंबी नहीं दिख रही है और टिकट आसानी से मिल रहे हैं। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में स्लीपर में 46, थर्ड एसी में 19 और सेकेंड एसी में पांच वेटिंग चल रही है। रांची-न्यू दिल्ली एस स्पेशल ट्रेन जो शुक्रवार को चलती है, इसमें 745 एसी थ्री टियर के बर्थ पूरी तरह खाली रहे। स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में स्लीपर में 44, थर्ड ई में 11, थर्ड एसी में दो और सेकेंड एसी में दो वेटिंग हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।