राज्य में कल से 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी
झारखंड में सोमवार से गर्मी में बढ़ोतरी की संभावना है। अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन फिर तापमान में 3-4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में...

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में सोमवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि अगले 24 घंटों तक मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में राज्य के कई भागों में तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सिमडेगा में 6.2 मिमी दर्ज की गई। दोपहर बाद रांची और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहा।
यह पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब एक डिग्री ज्यादा रहा। सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान अभी सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा समय में राज्य के ऊपर से एक ट्रफ गुजर रहा है। यह राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग से ओडिशा के उत्तर तक कायम है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजर रहा है। राज्य के ऊपर यह ट्रफ अब कमजोर हो रहा है। इसके बाद झारखंड से बादल छंटेंगे। शहरों के अधिकतम तापमान शहर अधिकतम रांची 33.0 जमशेदपुर 37.1 मेदिनीनगर 37.4 बोकारो 30.1 चाईबासा 36.4 देवघर 34.2 गोड्डा 35.8 पू. सिंहभूम 35.2 कोट.... राज्य में सोमवार से तापतान बढ़ने से गर्मी में उछाल आएगा। अगले 24 घंटों में राज्य में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन इसके बाद मौसम साफ होगा और राज्य के ऊपर से छाए बादल छंटेंगे। अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।