Vande bharat Good News Belagavi Bengaluru Vande Bharat Express updates know full details Vande Bharat: आ गई खुशखबरी, इस रूट के यात्रियों को रेलवे की सौगात; दौड़ेगी वंदे भारत, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsVande bharat Good News Belagavi Bengaluru Vande Bharat Express updates know full details

Vande Bharat: आ गई खुशखबरी, इस रूट के यात्रियों को रेलवे की सौगात; दौड़ेगी वंदे भारत

Belagavi-Bengaluru Vande Bharat: अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु से धारवाड़ होते हुए हुबली तक चलती है। लेकिन इस नये विस्तार के साथ ट्रेन अब बेलगावी से सुबह रवाना होगी।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
Vande Bharat: आ गई खुशखबरी, इस रूट के यात्रियों को रेलवे की सौगात; दौड़ेगी वंदे भारत

Belagavi-Bengaluru Vande Bharat: कर्नाटक के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बेंगलुरु से बेलगावी के बीच काफी वक्त से वंदे भारत का इंतजार किया जा रहा था मगर अब जल्द ही यह ट्रेन इस रूट पर दौड़ने वाली है। जी हां! रेलवे मंत्रालय ने इस सेवा के विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिससे किट्टूर कर्नाटक क्षेत्र और कर्नाटक की राजधानी के बीच दौड़ेगी।

रेल राज्य मंत्री और जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री वी. सोमन्‍ना ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस फैसले के पीछे क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की मजबूत पैरवी रही, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में सांसद जगदीश शेट्टर और राज्यसभा सदस्य इरन्ना कड़ाडी शामिल थे। मार्च में इस प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर बेलगावी को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ने की मांग की थी।

काफी दिनों से थी डिमांड

अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु से धारवाड़ होते हुए हुबली तक चलती है। लेकिन इस नये विस्तार के साथ ट्रेन अब बेलगावी से सुबह रवाना होगी। हालांकि, इसके औपचारिक उद्घाटन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। रेल अधिकारियों के मुताबिक यह कदम लंबे समय से जनता की मांग रही है और अब जाकर इस पर अमल हो रहा है। वी. सोमन्‍ना ने कहा, "इससे किट्टूर कर्नाटक क्षेत्र के लोगों को बेंगलुरु आने-जाने में बेहद सहूलियत होगी, चाहे काम हो, पढ़ाई या कारोबार।"

ये भी पढ़ें:आ गई खुशखबरी, नई दिल्ली से हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; जानिए डिटेल
ये भी पढ़ें:लो आ गई खुशखबरी! इस रूट पर चलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत; जानें डिटेल्स
ये भी पढ़ें:लखनऊ और भोपालवासियों के लिए खुशखबरी, नई वंदे भारत जल्द; जान लें डिटेल्स

इन्हें होगा खास फायदा

खासतौर पर छात्र, रोजाना सफर करने वाले कर्मचारी, कारोबारी और पेशेवर लोग इस नये रेल मार्ग से सीधा फायदा उठाएंगे। इस नए विस्तार के बाद बेंगलुरु अब वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिये सात शहरों से जुड़ जाएगा। इसमें मैसूरु, चेन्नई, एर्नाकुलम, हैदराबाद, धारवाड़, कोयंबटूर और अब बेलगावी से भी वंदे भारत चलाई जाएगी।