Pakistani Soldiers Violate Ceasefire for Ninth Night Along LOC in Jammu-Kashmir पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार नौवें दिन तोड़ संघर्ष विराम, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPakistani Soldiers Violate Ceasefire for Ninth Night Along LOC in Jammu-Kashmir

पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार नौवें दिन तोड़ संघर्ष विराम

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टर में लगातार नौवीं

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 May 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार नौवें दिन तोड़ संघर्ष विराम

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टर में लगातार नौवीं रात पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के पास एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका तुरंत जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के कुछ घंटों के बाद से ही 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।

चेतावनी के बावजूद गोलीबारी भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में 'हॉटलाइन' पर बातचीत हुई थी। इसमें भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।