पासवा ने मृत पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
रांची में मोरहाबादी के बापू वाटिका में पासवा की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें आलोक कुमार दूबे और अन्य नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की बात की। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला...

रांची। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के लिए पासवा की ओर से मोरहाबादी के बापू वाटिका के समक्ष शोकसभा हुई। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव डॉ राजेश गुप्ता सहित सदस्यों और वॉलेंटियर्स ने मृत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला पूरे भारत पर हमला है। हम सब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि आतंकवादी ताकतें हमें तोड़ने का प्रयास कर रहीं हैं, लेकिन हम भारतवासी एक हैं और एकजुट रहकर आतंकवाद और नफरत फैलाने वालों को करारा जवाब देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।