Unknown Woman Found Wandering in Khalari Rescued with Police Help खलारी में अज्ञात मानसिक रोगी महिला को मिला आश्रय, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsUnknown Woman Found Wandering in Khalari Rescued with Police Help

खलारी में अज्ञात मानसिक रोगी महिला को मिला आश्रय

खलारी प्रखंड के धमधमियां कॉलोनी में एक मानसिक रूप से बीमार महिला पिछले दो दिनों से लावारिस भटक रही थी। डालसा और खलारी पुलिस के सहयोग से उसे बिजुपड़ा के माहेर आश्रम में भेजा गया। सामाजिक कार्यकर्ता शशि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 7 April 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
खलारी में अज्ञात मानसिक रोगी महिला को मिला आश्रय

खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड क्षेत्र के धमधमियां कॉलोनी में पिछले दो दिनों से लावारिस स्थिति में भटक रही एक अज्ञात महिला को डालसा और खलारी पुलिस के सहयोग से बीजूपाड़ा के माहेर आश्रम में आश्रय दिलाया गया। महिला मानसिक रूप से बीमार थी और धमधमिया में दो दिनों से भटक रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता शशि उरांव ने अपने घर में महिला को अस्थायी शरण दी और इसकी सूचना डालसा के मुन्नू शर्मा को दी। इसके बाद, खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो की पहल पर तत्काल वाहन उपलब्ध कराकर डालसा रांची के सहयोग से महिला को बेहतर संरक्षण के लिए बिजुपड़ा के माहेर आश्रम में भेजा गया। डालसा रांची चाइल्ड प्रोटेक्शन के मुन्नू शर्मा ने बताया कि डालसा सचिव रांची के निर्देश पर संज्ञान लेते हुए महिला के हित में यह कार्य किया गया। इससे पहले भी कई असहाय मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को डालसा का सहारा मिलता रहा है। ज्ञात हो कि पांच दिन पूर्व यह महिला भटकते हुए केडी के अंबेडकर चौक पहुंच गई थी। वहां भी दो दिनों तक महिला को रात्रि आश्रय और भोजन की व्यवस्था केडी के समाजसेवियों द्वारा की गई थी, लेकिन महिला अचानक फिर कहीं निकल गई थी। डालसा के मुन्नू शर्मा ने बताया कि इस कार्य में खलारी पुलिस, केडी के बिटटू सिंह, अजय सिंह बबलू, मोनू सिंह, धीरज बहादुर, वरुण यादव और धमधमिया के शशि उराँव की सराहनीय भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।