World Water Day Celebrated at St Aloysius High School with Art Competition संत अलोइस स्कूल में मना विश्व जल दिवस, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWorld Water Day Celebrated at St Aloysius High School with Art Competition

संत अलोइस स्कूल में मना विश्व जल दिवस

रांची के संत अलोइस हाई स्कूल में विश्व जल दिवस मनाया गया। स्कूल में जल संरक्षण पर चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। 7वीं के छात्र श्रवण बेदिया ने जल बचाने पर भाषण दिया। प्राचार्य ब्रदर अल्फोंस टोप्पो ने जल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 22 March 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
संत अलोइस स्कूल में मना विश्व जल दिवस

रांची, वरीय संवाददाता। संत अलोइस हाई स्कूल में शनिवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। स्कूल में वॉटर फॉर पीस और ग्लेशियर संरक्षण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। 7वीं के छात्र श्रवण बेदिया ने जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ विषय पर भाषण दिया। 8वीं के मो फरहान ने अंग्रेजी में वक्तव्य दिया। प्राचार्य ब्रदर अल्फोंस टोप्पो ने छात्रों को जल दिवस मनाने का उद्देश्य बताया। प्रतियोगिता में अनमोल राज ने पहला, अविनाश कुमार व मो अबु रेहान ने दूसरा तथा मो रियान अफताब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर उप प्राचार्य ब्रदर मनोज लुगुन, ब्रदर अब्राहम टोप्पो, अरुण टोप्पो, अरुण बेली तिर्की, सुनील प्रसाद मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।