17 हजार किलोमीटर का सफर तय राजमहल पहुंचे असम के बिपुल
असम राज्य के बिपुल कलिता ने शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा शुरू की थी। 2 अप्रैल 2023 से यात्रा शुरू करके, उन्होंने 21 राज्यों का दौरा किया। 7 जुलाई 2024 को यात्रा फिर से...

राजमहल, प्रतिनिधि। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य साइकिल से यात्रा पर निकले असम राज्य के बिपुल कलिता शनिवार को देर शाम राजमहल पहुंचे। विपुल असम राज्य के नुनमाटी, गुवाहाटी, जिला कामरूप असम के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 2 अप्रेल 2023 को साइकिल के माध्यम से शिक्षा के प्रति देश के लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से यात्रा पर निकले थे। 25 फरवरी 2024 तक उन्होंने 21 राज्यों का दौरा कर दिया था। उसके बाद कुछ दिनों के लिए किसी कारणवश यात्रा को रोक दिया था । 7 जुलाई 2024 से यात्रा पुन: शुरू करते हुए आज राजमहल पहुंचे हैं। वहां से वह अगले राज्य सिक्किम के लिए बिहार के रास्ते साइकिल से निकलेंगे। रात्रि विश्राम कन्हाई नाटशाला में किया। रविवार को सुबह अपने गंतव्य स्थान के लिए निकलेंगे। राजमहल आगमन पर आसपास के लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर प्रेम प्रकाश साहा, कृष्ण बर्मन, कृष्णेन्दु साहा, रिंटू घोष, अभिराम बर्मन, पप्पू कुमार, पंकज राय आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।