जेएलकेएम का सदस्यता अभियान शुरू, जुलाई में होगा जिला सम्मेलन
साहिबगंज में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत और 2029 तक चुनाव लड़ने की योजना पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर...
साहिबगंज। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो की अध्यक्षता में तीनपहाड़ सामुदायिक भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राजमहल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोती लाल सरकार, बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन उपस्थित थे। विस के पूर्व प्रत्याशी एवं केंद्रीय समिति सदस्य मोती लाल सरकार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत सभी कार्यकर्ता जिले के सभी प्रखंडों एवं सभी पंचायतों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का काम करेंगे। मोतीलाल सरकार ने केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के साथ बोकारो विधायक श्वेता सिंह द्वारा किए गए दुर्व्यवहारों की बैठक में घोर निंदा की गई। बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन ने भी बैठक को संबोधित करते कहा कि जेएलकेएम पार्टी को 2029 तक संपूर्ण झारखंड में संगठन बनाकर 81 विधानसभा में चुनाव लड़कर टाइगर जयराम महतो की सरकार बनाना है। इसमें अभी से सारे कार्यकर्ता जुट जायें। राजमहल विधानसभा प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत कुमार ने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्या को लेकर पार्टी को जानकारी दें। पार्टी अपने स्तर से इसके लिए काम करते निदान करेगी। जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने कहा कि सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जुलाई में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। जिसमें डुमरी विधायक - सह- केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की उपस्थिति रहेगी। बैठक में प्रकाश कुमार महतो, शिव शंकर कुमार महतो, बिशू कर्मकार, रितिक यादव, भविष्य कुमार सिंह,जयकुमार सिंह,अभिजीत यादव,पप्पू कुमार महतो, भोला कुमार महतो, रविंद्र कुमार साह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।