बाडोर पहाड़ से वृद्ध महिला का शव बरामद
बोरियो पुलिस ने बाडोर पहाड़ के नीचे जंगल से 55 साल की एक वृद्ध महिला का शव रविवार को बरामद किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है और शरीर पर कोई चोट या दाग नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को 72...
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 28 April 2025 01:42 AM

बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाडोर पहाड़ के नीचे जंगल से एक वृद्ध महिला का शव रविवार की दोपहर बरामद किया है। थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बाडोर पहाड़ से 55 साल की एक महिला का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के शरीर पर टी-शर्ट है। शरीर में जख्म के कोई निशान या दाग नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक उसके शव को मोर्चरी में रखा जायेगा। पुलिस छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।