मानव तस्करों ने किशोरी को पहले बनाया गर्भवती,फिर बच्चे को गायब कर दिया,केस
पटना के रांगा थाना क्षेत्र में एक किशोरी का जीवन मानव तस्करों ने बर्बाद कर दिया। एक युवक ने किशोरी के साथ यौन शोषण किया और गर्भवती बना दिया। किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात बच्चे को कहीं...

पतना। रांगा थाना क्षेत्र की एक किशोरी की जिंदगी मानव तस्करों ने बर्बाद कर दिया। पहले गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ यौन शोषण कर गर्भवती बना दिया। बाद में जब किशोर ने बच्चे को जन्म दिया तो नवजात को कहीं गायब कर दिया। बच्चा कहां हैं अब किसी को भी पता नहीं है। दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर रांगा थाना पुलिस अब केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी ने बताया कि उसके गांव का एक युवक के घर पर 2024 के मई-जून महीने में साथ रहती थी। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी क्रम में सनमनी के अजय नामक युवक ने किशोरी को दिल्ली में काम दिलाने के बहाने अपने जान पहचान के मंजू नामक महिला पास ले गया। वहां किशोरी मानव तस्कर के चंगुल में फंस गई। मंजू ने किशोरी को नोयडा के एक घर में रखकर काम कराता था ।उसे घर से निकलने नहीं दिया जाता था। उसके साथ वहां मारपीट भी की जाती थी। वहीं किशोरी ने बीते पांच मार्च को एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के बच्चा जन्म देने के कुछ दिन बाद उसे बुरारी थाना के रमेश नामक व्यक्ति के घर भेज दिया गया। वहां रमेश की दीदी सोनिया और सुनीता ने किशोरी का दुख सुनकर बुरारी थाना पुलिस को सूचना दी। बुरारी पुलिस ने बीते 12 मार्च को रमेश के घर पहुंच किशोरी को बरामद कर उसके बयान पर पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत अपने थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस क्रम में किशोरी ने बुरारी पुलिस को बताया कि जब नोयडा से उसे रमेश नामक व्यक्ति के पास बुरारी भेजा , उसी समय मेरे बच्चा को भी वही लोग रख लिया। अब उसका बच्चा कहां है उसे नहीं मालूम। बुरारी पुलिस ने घटना की जानकारी रांगा थाना को दी है। इधर, मामले को लेकर एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि बुरारी थाना से जीरो एफआईआर का एक मामला आया है। रांगा थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।