Inauguration of Skill Development Center to Empower Local Youth श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सेवा केंद्र का उद्घाटन, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsInauguration of Skill Development Center to Empower Local Youth

श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सेवा केंद्र का उद्घाटन

केरसई के प्रखंड मुख्‍यालय में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का सेवा केंद्र खोला गया। इस केंद्र से युवा स्वरोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 25 April 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सेवा केंद्र का उद्घाटन

केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्‍यालय में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सेवा केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। केन्‍द्र का उद्घाटन जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, प्रमुख तरण भोय, सीओ देवकांत सिंह, मुखिया फाबोलिया, मुखिया बसंती और अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्‍त रुप से फीता काटकर किया। जिप सदस्य ने कहा कि यह केंद्र न केवल युवाओं को स्वरोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीओ देवकांत सिंह ने कहा कि केंद्र स्थानीय युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी काम करेगा। सेवा केंद्र के संचालक रामजीत मांझी एवं पम्मी कुमारी ने बताया कि जो भी मजदूर मजदूरी करने महिला या पुरूष बाहर के प्रदेशों में जाते हैं, उनका केन्‍द्र में रजिस्ट्रेशन होगा और सरकारी लाभ मिलेगा।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।