Labor Day Celebrated with Enthusiasm in Simdega Workers Honored मजदूरों के बच्‍चों को बेहतर शिक्षा देने की जरुरत, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsLabor Day Celebrated with Enthusiasm in Simdega Workers Honored

मजदूरों के बच्‍चों को बेहतर शिक्षा देने की जरुरत

सिमडेगा में मजदूर संघ ने मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मजदूरों की हड़ताल की ऐतिहासिकता बताई और शिक्षा एवं रोजगार की कमी पर चिंता जताई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 3 May 2025 01:18 AM
share Share
Follow Us on
मजदूरों के बच्‍चों को बेहतर शिक्षा देने की जरुरत

सिमडेगा, हिन्दुस्तान टीम। मजदूर संघ के द्वारा गुरूवार को अलर्बट एक्का स्टेडियम में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश कुमार सिंह ने कहा कि एक मई 1886 को मजदूरों ने अमेरिका के कल कारखानो में हड़ताल किया था। जिसमें मजदूरों की मांग थी कि उन्हें आठ घंटा डयुटी पर लगाया जा सकता है। लेकिन अमेरिकी सरकार ने निहत्थे श्रमिकों पर गोलियां चलवा दी। जिससे हजारों मजदूर शहीद हो गए। इसलिए उस दिन को दमन चक्र के रुप में याद करते हुए इसे अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस सभी लोगों का है सिर्फ रेजा, कुली राजमिस्त्री और मोटिया मजदूरों का नहीं है। देश आजाद हुए 70 वर्ष हो गए। लेकिन देश के श्रमिक आज भी भुखे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का घोर अभाव है। उन्होंने मजदूरों से नशापान से दूर रहते हुए अपने अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने की जरुरत बतलाई। उन्होने पलायन की समस्या से भी निजात दिलाते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात सरकार से की। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। सुर तरंग स्टूडियो के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक गीत, जन जागरूकता गीत और देशभक्ति संगीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा स्टेडियम झूम उठा। लोगों ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर विमल नायक प्रेमदास ,मंजू लकड़ा, विलकन मुंडू, कुबेर कैथवर,मो आशिफ,सहित सैकड़ो की संख्या में मजदूर उपस्थित थे। मुखिया और जिप सदस्य ने मजदूरों का पांव पखार कर किया स्वागत मजदूर दिवस के मौके पर समसेरा मुखिया सुरजन बड़ाईक ने मजदूरों का पैर धोकर उनका स्वागत किया। साथ ही अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया ने मजदूरों के बीच उनके जरूरत की उपकरण भी वितरण किया। इधर ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमिया पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भी जिप सदस्य अजय एक्का और मुखिया रेणुका सोरेंग ने भी मजदूरों का पैर धोकर उनका स्वागत किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों को उचित मजदूरी और सम्मान देने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।