तांबे के बर्तन में रखे पानी को 'जहर' बना देंगी ये गलतियां, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी never make these mistakes while drinking copper charged water expert warns, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थnever make these mistakes while drinking copper charged water expert warns

तांबे के बर्तन में रखे पानी को 'जहर' बना देंगी ये गलतियां, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना यूं तो बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ गलतियां इसे नुकसानदायक बना सकती हैं। फिटनेस कोच ने अपनी एक पोस्ट में इन्हीं कॉमन मिस्टेक्स को शेयर किया है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
तांबे के बर्तन में रखे पानी को 'जहर' बना देंगी ये गलतियां, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

घर के बड़े-बुजुर्गों से आपने अक्सर सुना होगा कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल जब हम कॉपर के बर्तन में पानी को कुछ घंटों के लिए स्टोर करते हैं, तो उसमें नेचुरल तौर पर थोड़ा कॉपर मिक्स हो जाता है। ये पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ, इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन में सुधार लाने और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। यही नहीं जोड़ों के दर्द और वेट मैनेजमेंट के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होता है। आजकल फिटनेस को ले कर लोगों में जागरूकता बढ़ी है इसलिए कई लोग तांबे के बर्तन में पानी पीने की प्रैक्टिस शुरू करने लगे हैं। हालांकि कुछ गलतियां इस आदत को फायदेमंद की जगह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक बना सकती हैं। सेलिब्रिटी फिटनेस कोच ने इन्हीं कॉमन गलतियों को एक पोस्ट में शेयर किया है।

तांबे के बर्तन में पानी पीते हुए ना करें ये गलतियां

लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कौटिन्हो ने अपनी एक पोस्ट में कुछ गलतियों का जिक्र किया है, जो तांबे के बर्तन में पानी पीते हुए भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। कोच एक रियल लाइफ स्टोरी शेयर करते हुए बताते हैं कि एक से दो कप तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना ज्यादातर लोगों के लिए हेल्दी होता है। लेकिन कभी भी कॉपर के बर्तन में गर्म पानी या नींबू का रस नहीं मिलाना चाहिए। दरअसल गर्म पानी और नींबू का रस, दोनों ही कॉपर के साथ रिएक्ट करते हैं; जो पेट में तेज दर्द का कारण बन सकता है। इस वजह से कई बार आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपके साथ क्या समस्या है और पेट में दर्द बना रहेगा।

सारा दिन ना पीते रहें तांबे के बर्तन में पानी

वेलनेस कोच ल्यूक बताते हैं कि कई लोग सारा दिन कॉपर की बोतल या बर्तन रखा पानी पीते रहते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। कोई अच्छी चीज भी तभी तक फायदेमंद होती है, जब तक वो लिमिट में हो। अगर आप सारा दिन तांबे की बोतल ले कर घूमते हैं या फिर तांबे के बर्तन में रखा पानी ही पीते हैं, तो ये कॉपर टॉक्सिटी का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं ये शरीर में जिंक के लेवल को भी कम कर सकता है, जो हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है।

एक दिन में कितना पानी पीना है सेफ?

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर सही मात्रा में कॉपर के बर्तन में रखा पानी पीया जाए, तो ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ज्यादातर लोगों के लिए एक या दो गिलास कॉपर वाला पानी पीना सेफ होता है। पानी को ज्यादा गर्म ना करें और ना ही कुछ ज्यादा इसमें मिक्स करें। सादा रूम टेंपरेचर पर रखा कॉपर वाटर ही बेस्ट होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।