क्या खाना खाने के तुरंत बाद महसूस होती है पॉटी जाने की जरूरत, ये हैं वजह और उपचार what causes people to poop right after eating here are the prevention tips for overactive gastrocolic reflex from expert, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwhat causes people to poop right after eating here are the prevention tips for overactive gastrocolic reflex from expert

क्या खाना खाने के तुरंत बाद महसूस होती है पॉटी जाने की जरूरत, ये हैं वजह और उपचार

हार्वड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके ना सिर्फ इस समस्या के बारे में बताया है बल्कि आप इस समस्या से कैसे राहत पा सकते हैं, इसके लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 08:57 AM
share Share
Follow Us on
क्या खाना खाने के तुरंत बाद महसूस होती है पॉटी जाने की जरूरत, ये हैं वजह और उपचार

अगर आप अपनी गिनती उन लोगों में करते हैं, जिन्हें खाना खाते ही शौच जाने की जरूरत महसूस होने लगती है तो यह खबर खास आपके लिए ही है। जी हां, ऐसा आपके ओवरईटिंग करने से नहीं बल्कि एक खास वजह से होता है। जिसके बारे में ज्यादातर लोग अनजान बने रहते हैं। बता दें, भोजन करने के तुरंत बाद पॉटी जाने की जरूरत गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स के कारण होती है। हार्वड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके ना सिर्फ इस समस्या के बारे में बताया है बल्कि आप इस समस्या से कैसे राहत पा सकते हैं, इसके लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। तो आइए जान लेते हैं आखिर क्या होती है गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स की समस्या और कैसे इससे निजात पाई जा सकती है।

क्या है गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स की समस्या

डॉक्टर सेठी अपने वीडियो में बताते हैं कि गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स दरअसल, एक नेचुरल बॉडी रिएक्शन है जो भोजन के पेट में पहुंचने के बाद होता है। बता दें, भोजन जैसे ही व्यक्ति के पेट में पहुंचता है, उसका शरीर कुछ हार्मोन छोड़ता है जो कोलन में संकुचन को उत्तेजित करते हैं। इस संकुचन से कोलन में मौजूद वेस्ट आगे बढ़ता है। जिससे व्यक्ति को शौच जाने की जरूरत महसूस होने लगती है। आमतौर पर यह रिफ्लेक्स हर किसी में होता है, जिसमें डरने की कोई बात नहीं होती है। लेकिन अगर इस समस्या के साथ व्यक्ति को दर्द और दस्त भी महसूस होने लगे तो डॉक्टर की सलाह जरूरी हो जाती है।

गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स की समस्या से राहत देंगे ये उपाय

एस साथ ज्यादा ना खाएं

अगर आप एक साथ पेट भरकर खा लेते हैं तो ऐसा करने से गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स और तेज हो सकता है। ऐसा करने की जगह दिनभर में छोटी-छोटी मील लें। जिससे ना सिर्फ पाचन तंत्र पर दबाव कम पड़ेगा बल्कि व्यक्ति गैस और एसिडिटी से भी दूर रहेगा।

सॉल्युबल फाइबर को करें डाइट में शामिल

गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में ओट्स और केले जैसे सॉल्युबल फाइबर शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि ऐसा करते समय इस बात का खास ख्याल रखें की पीले केले की जगह हल्के हरे केले खाएं।

समस्या को ट्रिगर करने वाले फूड्स के सेवन से बचें

हाई फैट, स्पाइसी फूड और कैफीन रिच फूड जैसे फूड आइटम्स जो आपके गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं, इनका सेवन करने से बचें।

लो फोडमैप डाइट करें फॉलों

अगर यह समस्या बार-बार हो, तो डॉक्टर से सलाह पर लो FODMAP डाइट फॉलो कर सकते हैं। बता दें, FODMAP आहार एक ऐसा आहार है जिसमें कुछ कार्बोहाइड्रेट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाता है।

सलाह

सामान्य से ज्यादा बार शौच जाने की समस्या में सबसे पहले आपको डॉक्टर की सलाह और परामर्श लेनी चाहिए। क्योंकि यह IBS या अन्य पाचन समस्याओं का संकेत हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।