World Malaria Day: गर्मी में मच्छरों के काटने से बचना है तो सबसे सिंपल टिप्स फॉलो करें world malaria day 2025 simple effective 3 home remedy tips to keep away mosquitoes prevent biting, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थworld malaria day 2025 simple effective 3 home remedy tips to keep away mosquitoes prevent biting

World Malaria Day: गर्मी में मच्छरों के काटने से बचना है तो सबसे सिंपल टिप्स फॉलो करें

World Malaria Day 2025: वर्ल्ड मलेरिया डे मनाने का उद्देश्य लोगों में मलेरिया और मच्छरों के काटने के प्रति जागरुकता फैलाना है। जिससे लोग सही समय पर इलाज पा सकें और खुद को मच्छरों के काटने से बचा सकें। बीमार नहीं होना चाहते हैं और घर में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है इन सिंपल तरीकों से उन्हें दूर भगाएं।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 April 2025 01:40 PM
share Share
Follow Us on
World Malaria Day: गर्मी में मच्छरों के काटने से बचना है तो सबसे सिंपल टिप्स फॉलो करें

दुनियाभर में 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। मलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो फीमेल मच्छर एनाफिलीज के काटने से फैलती है। आमतौर पर मच्छरों के काटने को लोग काफी हल्के में लेते हैं। लेकिन मच्छर मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी फैलाते हैं। खासतौर पर बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं को इस बीमारी से नुकसान होने का ज्यादा खतरा रहता है। विश्व मलेरिया डे मनाने का उद्देश्य लोगों में जागरुकता फैलाना और साथ ही इस बीमारी को रोकने के उपाय भी बताना है। गर्मियों में ज्यादातर मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। इन मच्छर और उनके आतंक से बचने के लिए कुछ सिंपल टिप्स और घरेलू नुस्खे फॉलो किए जाएं। जिससे मच्छरों से बचा जा सके।

मच्छर भगाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खा

घर में प्रेग्नेंट औरत और छोटे बच्चे हैं तो मॉस्किटो रेप्लेंट को बिल्कुल नहीं जलाना चाहिए। ये हेल्थ के लिए बेहद हार्मफुल होते हैं। इसकी बजाय घरेलू चीजों को मिलाकर जलाएं। जिससे कि मच्छर भी भाग जाएं और सेहत को भी नुकसान ना हो।

नीम की पत्तियों,लहसुन-प्याज के छिलकों को सुखा दें। साथ ही कुछ लौंग को डालकर ग्राइंडर में सूखा पीस लें। ये दरदरा पत्तों को इकट्ठा करके रख लें और इसमे कपूर पीसकर मिला दें। रोजाना किसी मिट्टी के दीये में इसे जलाएं। ये ना केवल मच्छरों को भगाएगा बल्कि घर की निगेटिविटी को भी दूर करेगा।

मच्छरदानी का इस्तेमाल

मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से बचना है जो मच्छर के काटने से हो जाती हैं तो रात को मच्छरदानी लगाकर सोना आसान उपाय है।

घर में ना हो रुका हुआ पानी

घर और घर के आसपास गंदगी, रुका हुआ पानी, नालियों में पानी ना जमने दें। इन्हीं पानी में ज्यादातर मलेरिया के मच्छरों के लार्वा पैदा होते हैं। इसलिए आसपास सफाई रखें।

मलेरिया होने पर क्या करें

अगर किसी इंसान को बुखार हो रहा और मलेरिया के लक्षण दिख रहे तो फौरन डॉक्टर के पास ले जाएं। जल्दी इलाज करने से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।