बच्चों को रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए? बेहतर ग्रोथ के लिए जानें क्यों है जरूरी
अच्छी नींद लेना मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए बेहद जरूरी है। खासतौर से बच्चों के लिए सही नींद लेना बहुत जरूरी है। यहां जानें बच्चों को रात में कब तक सो जाना चाहिए।

सोने से सिर्फ शरीर को आराम ही नहीं मिलता, बल्कि ये बच्चों के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। रात में ली गई अच्छी नींद एक हेल्दी रूटीन का बेस होती है। खासतौर पर जब बात बच्चों की हो, तो उनकी हेल्दी ग्रोथ के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी हो जाता है। दरअसल जब बच्चा गहरी नींद में सोता है, तब उसकी बॉडी में नए टिश्यूज बनते हैं, बच्चे का दिमाग दिन भर में सीखी गई चीजों को ऑर्गेनाइज करता है और साथ ही उसका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। यही कारण है कि बच्चों के लिए सही समय पर और प्रॉपर नींद लेना बेहद जरूरी है। इसलिए ये भी जरूरी हो जाता है कि बच्चे के सोने का सही समय डिसाइड किया जाए जिससे, उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ अच्छी हो। तो चलिए जानते हैं बच्चे के लिए सोने का सही समय क्या है, साथ ही ये भी जानते हैं कि बच्चे को जल्दी सुलाना क्यों जरूरी है।
रात में जल्दी सोना क्यों है जरूरी?
विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों को रात में जल्दी सुलाना उनके डेली रूटीन को बैलेंस करने में मदद करता है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह और भी जरूरी होता है क्योंकि उनका शरीर डेवलपिंग फेज में होता है, ऐसे में उन्हें नींद की ज्यादा जरूरत होती है। आमतौर पर 3 से 12 साल तक के बच्चों को रोजाना 9 से 12 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। ऐसे में अगर बच्चा स्कूल जाता है और उसे सुबह जल्दी उठना होता है, तो उसे रात में 8:00 से 9:00 बजे के बीच सुला देना चाहिए।
बच्चों की ग्रोथ पर पड़ता है जल्दी सोने का असर
बच्चा कैसी नींद लेता है, इसका असर उसके मूड, लर्निंग कैपेसिटी, मेमोरी और कंसंट्रेशन पावर पर भी पड़ता है। कई बार माता-पिता यह सोचते हैं कि बच्चा अगर देर रात तक जागता है और सुबह देर से उठता है, तो भी उसे पूरी नींद मिल जाती है। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। दरअसल शरीर के विकास और हार्मोनल बैलेंस के लिए रात की नींद ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है। खासतौर पर रात 10 बजे से सुबह 2 बजे के बीच के समय नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी समय बॉडी का ग्रोथ हार्मोन सबसे ज्यादा सक्रिय होता है।
सही नींद के लिए बनाएं एक रूटीन
बच्चों को प्रॉपर नींद मिले और वो जल्दी सो सकें, इसके लिए उनका एक निश्चित रूटीन बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए हर रोज रात के डिनर का टाइम फिक्स करें। इसके बाद हल्के-फुल्के गेम या बुक रीडिंग का टाइम डिसाइड करें। और फिर टीवी व मोबाइल से दूर एक शांत वातावरण में बच्चे को सुलाएं। इससे बच्चा अच्छी और गहरी नींद में सो पाएगा, जो उसकी फिजिकल और मेंटल ग्रोथ के लिए अच्छा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।