पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
Bulandsehar News - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि दी और संविधान की रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने...

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही संविधान को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने चौक बाजार स्थित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण का रास्ता बनाया था और देश को सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत किया। वह सामाजिक सदभाव और भाईचारे के प्रतीक थे। कांग्रेस पंडित नेहरू की विरासत को आगे बढ़ा रही है, देश कांग्रेस से उम्मीद लगाए बैठा है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, मुनीर अकबर, आशु कुरैशी, सचिन वशिष्ठ, विमलेश वाल्मीकी, बसंत वशिष्ठ, टुक्कीमल खटीक, सलीमुद्दीन सैफी, शोएब अहमद, अंशु गोस्वामी, नंदकिशोर वर्मा, सादिक सैफी, नवेद खान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।